Wednesday, 8 March 2017

!! उम्मीद !!

दिन,
मुझे तुमसे उम्मीद है...
सुरंग के दूसरे छोर पर ...
रात इंतज़ार कर रही है...
पर मेरा सच्चा साथी तू है...
थक कर जब राह में,
मैं रुक जाता हू...
तो तू मुझे हौसला देता है...
पीछे देखता हू...
तो यकीन नही होता के...
इतना पास आ गया मंज़िल के...
शाम होते होते...
उमीद कुछ कम हो जाती है...
कुछ देर को ये अकेलापन...
कई सवाल पूछता है...
फिर चुप हो जाता है...
शायद ये सोचकर के अभी...
उम्मीद बाकी है | 

Friday, 3 March 2017

!! वृद्धाश्रम !!

आज दोस्त एक महखाने में ले गया...
औरो से कुछ अलग था ये महखाना...
एक अलग सी दुनिया थी...
बूढ़ी आखो में जीने का नशा देखा मेने यहा...
ज़िंदगी की टेबल पर...
खुशी के जाम लिए जा रहे थे...
सबके चेहरो पर खुशी थी...
ओर शायद शिकन...
झुर्रियों में बदल गयी थी...
उसी टेबल पर कुछ लोग...
आपने ख़यालो के शॉट्स ले रहे थे...
और कुछ अभी भी बचपन  के नशे में डूबे थे...
सिगरेट के धुएं  की जगह...
अगरबत्ती का धुंआ था...
शायद इस धुएं में उनकी फिकरें उड़ रही हैं...
सब लोग यहा इतने मस्त थे..
कोई अपने अतीत में जाना ही नहीं चाहता था..
अपने आज की खुमारी को जी रहे है ये लोग...
जब भी आप को समय मिले...
हो आइए इस महकने में...
नाम "वृद्धाश्रम " |

Wednesday, 1 March 2017

!! गणित !!

1
7 8
2 2
---
7 0

---

ज़िंदगी की गणित
अभी सिख रहा हू
बस जो सपने है मेरे 
उसे आगे के लिए बचा लेता हू...
खुशी के जो पल हे, उन्हे जोड़ता हू..
और गम को गटा लेता हू...
और आज तक का हिसाब फिर से "शून्य" |

Sunday, 26 February 2017

!! दोस्त !!

कैसे भूलु वो दिन जो बिताए यारो के साथ,
वो कॅफेटीरिया की मस्ती,
वो यारो का प्यार,
वो जिन्दादिली,
वो यारो का साथ,
वो बाइक की रेस,
वो लड़की वाला केस, 
वो सर का डाटना, वो बंक मारना,
वो प्रॉमिस, जो प्रॉमिस रह गये,
कैसे भूलु वो दिन जो बेटाए यारो के साथ,
वो बियर पीकर टल्ली होना,
वो यारो क सांग भांगड़ा पाना,
वो बारिश की पहली बूँध,
वो बाइक की चाबी छुपा कर बोलना, अब ढूंड,
वो पहला प्यार,
वो लेना दोस्तो से पैसे उधार,
वो एग्ज़ॅम का टेंशन, वो कूल रहना का  टशन,
वो यारो के संग टुर, अब सब है मुझसे दूर,
कैसे भूलु वो दिन जो बिताए यारो के साथ |




Friday, 24 February 2017

!! मां !!

तेरी हर एक बात आज याद आती है,
तू पास नही तो, तेरी याद सताती है,
मैं कभी देखलता नही, पर तुझसे,
बहुत प्यार करता हू मां,
तेरा वो डाटना, वो धूप लगने पर,
आँचल में ढक लेना,
रात मैं नींद ना आए तो,
गोद मैं लेकर कहानी सुनना,
तेरी हर एक बात आज याद आती है,
तू पास नही तो तेरी याद सताती ह,
मेरे साथ परीक्षा मैं रात भर जागना,
मेरी खुशी के लिए सब कुछ तयाग्ना, 
कैसे चुका पाउँगा, मैं वो क़र्ज़,
वो एहसान जो तुमने मुझ पर किए है मां,
तेरी हर एक बात आज याद आती है,
तू पास नही तो तेरी याद सताती है |

Sunday, 19 February 2017

!! अर्जी !!

एक अर्जी देने दर पर आया था मलिक तेरे...
तुज़से फरियाद करने वालो की कतार बड़ी लंबी है...
मूज़े पता है दर पर तेरे रिश्वत चलती नही...
पर फिर भी, कुछ रिश्वत लेकर आया हू...
कुछ दुआए तेरे पास रखी है मेरी, ओर कुछ सजदे साथ लाया हू...
वक़्त मिले तो देख लेना अर्जी मेरी...
मैं तेरे दर पर ही ठहरा हू |

Thursday, 16 February 2017

!! माहीने !!

जो कभी सच्ची दोस्त थी...
अब महीनो, उसे मुलाकात नही होती...
ज़िंदगी के माहीने बदल गये है, शायद...
अभी भी मिलने के इंतज़ार में...
शीशों के पीछे से हसरातो से तकती है...
यादे धुंधली सी देखाई पड़ती है अब...
वो किताबो के साथ बिताई सोहबतो वाली शामे....
अब कंप्यूटर के सामने बीत जाती है |