दिल की किताब, उसमें पन्ने हज़ार,
कुछ पन्ने ख़्वाबों के, वो मेरे इरादों के,
वो रंगीन पन्ने... पिछली यादों के,
कुछ पन्ने भीगे से, मेरी ज़िन्दगी में आए तूफनो से...
कुछ पन्ने फटे से, वो बुरे एहसासों के...
कुछ पन्ने ख़ाली हैं....
क्योंकि लिखना अभी बाक़ी हैं ।