ज़िंदगी के इस सफ़र में,
एक दिन मेरी भी सुनवाई होगी,
उन अनगिनत लाल फीते मे बँधी,
अनेक ज़िंदगियो की फाइल से मेरी फाइल निकाली जाएगी,
उस जज के सामने,
जो फैसले देता है,
स्टाम्प पेपर पे लिखे समझौतों,
और शर्तों का,
पैदा होते ही हर शख्स से,
जिस पर दस्तख़त लिए जाते है।
एक दिन मेरी भी सुनवाई होगी,
उन अनगिनत लाल फीते मे बँधी,
अनेक ज़िंदगियो की फाइल से मेरी फाइल निकाली जाएगी,
उस जज के सामने,
जो फैसले देता है,
स्टाम्प पेपर पे लिखे समझौतों,
और शर्तों का,
पैदा होते ही हर शख्स से,
जिस पर दस्तख़त लिए जाते है।